म्हाडा ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने और नियंत्रण रखने के लिए बनाई विशेष टीम

Thu, Apr 13 , 2023, 07:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई।  म्हाडा (MHADA) मंडल द्वारा अवैध निर्माणों (illegal constructions) पर कार्रवाई तेज कर दी है। म्हाडा ने अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद दोबारा उस जगह पर अतिक्रमण न हो पाए इसके लिए विशेष टीम की स्थापना की है। म्हाडा अधिकारियों ने बताया की टीम अतिक्रमण  पर कार्रवाई करेगी ही साथ ही साथ अतिक्रमण न बढ़े इसकी जिम्मेदारी विशेष टीम पर डाली है। म्हाडा के मुंबई बोर्ड द्वारा अतिक्रमण हटाने का  अभियान तेज कर दिया गया है।  इसके अलावा अतिक्रमण करने वालो पर  एमआरटीपी अधिनियम 1976 के अनुसार मामला भी दर्ज किया जाने लगा है। अतिक्रमण  हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण नहीं इसके लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।  मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी  मिलिंद बोरीकर की देखरेख में यह टास्क फोर्स काम करेगी। अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी इस  विभाग के प्रमुख संदीप कलांबे पर होगी। बोर्ड  बांद्रा, बोरीवली, गोरेगांव, कुर्ला और शहर डिवीजन के लिए टीम गठित की  है जिसमे  जूनियर इंजीनियर और सहायक / वरिष्ठ क्लर्क नियुक्त किया गया है।  टास्क फ़ोर्स अवैध निर्माण स्थलों का मुख्य रूप से दौरा कर समय समय पर जांच करेगी। अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के बाद 7 दिन  में रिपोर्ट देना होगा। म्हाडा की करोडो की जमीनों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा कर उस पर झोपड़े अथवा इमारते खड़ी की जा रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups