आधी रात मुंबई में आंधी के साथ बारिश

Thu, Apr 13 , 2023, 07:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पश्चिम उपनगर  में  गिरे 60 पेड़
मुंबई:
पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम हो रही बारिश (Rain) किसानो के लिए परेशानी बन गई है। बुधवार की रात मुंबई में भी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने यहाँ के लोगो को भी परेशान किया।  शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं (strong winds) के कारण 60 जगहों पर पेड़ गिरने की घटना घटी जबकि झोपड़ पट्टी इलाको में लोगो के घरो के पतरे भी उड़ गए।
राज्य में पिछले 8 से 10 दिनों से  राज्य में  बेमौसम बारिश बड़ी परेशानी खड़ी कर दी  है। बेमौसम बारिश से किसानो का बुरा हाल हुआ है। बेमौसम बारिश ने कइ लोगो की जिंदगी तबाह कर दी। इतना ही नहीं कई लोगो की जिंदगी भी चली गई। बुधवार की रात मुंबई में तेज हवाओ के साथ हुई बारिश में बड़ा नुकसान हुआ। मुंबई के पश्चिम उपनगर इलाको में 60 जगहों पर पेड़ गिरने की घटना घटी। कांदिवली इलाके में बारिश से तो सड़क पर गढ्ढे बन गए थे स्थानीय लोगो ने सड़क पर बने गढ्ढो रंगोली बनाकर और गढ्ढो में केक काटकर विरोध किया।
जलवायु परिवर्तन (Climate change) के कारण फसलों को भारी नुकसान हो ही रहा है बीमारियां भी बढ़ रही हैं। बारिश का जोर  पश्चिमी उपनगर के बोरीवली, अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड, विलेपार्ले क्षेत्रों  दिखाई  दिया।  अचानक बारिश  से   मुंबई एअर पोर्ट इलाके में जोर की आंधी चली. तेज हवाओं के कारण मरोल में कई घर के पटरे उड़ गए। सड़क के किनारे कई  जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं घटी। जगह-जगह  गिरे पेड़  को हटाने के लिए दमकल विभाग का उपयोग किया गया। दमकल जवान  मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों और टहनियों को हटाने का काम किया जिससे सड़क पर आवागमन शुरू हो सका।

पश्चिमी उपनगर में हुई बारिश मिमी में
मालवणी मलाड और  गोरेगांव - 21 मिमी
बोरीवली - 19 मिमी
जोगेश्वरी - 17 मिमी
मरोल  -14 मिमी
कांदिवली - 12 मिमी

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups