राज्य सरकार के पास बकाया है प्रॉपर्टी टैक्स का  1308 करोड़

Thu, Apr 13 , 2023, 06:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पत्र  देने के बावजूद सरकार नही जाग रही
मुंबई।
मनपा राज्य सरकार की कई योजनाएं मनपा कर रही है जिसका लाभ मुंबई के नागरिकों को मिल रहा है।बावजूद इसके राज्य सरकार मनपा का बकाया पैसा देने में। टालमटोल कर रही है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पास प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) का 1 हजार 308 करोड़ रुपया बकाया बना हुआ है। मनपा टैक्स का बकाया देने के लिए राज्य सरकार को कई बार पत्र लिख चुकी है लेकिन राज्य सरकार मनपा का बकाया पैसा देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। राज्य सरकार के इस कदम से मनपा की तिजोरी पर असर पड़ रहा है।
बता दे कि चुंगी बंद होने के बाद जीएसटी से  मनपा की कमाई हो रही है। चुंगी बंद होने के बाद मनपा की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स विभाग रह गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले दिनो दिए गए आदेश में मनपा को झटका लगा है। मनपा को 22 हजार करोड़ रुपया मुंबई की जनता को लौटाना पड़ेगा। इस बीच राज्य सरकार भी मनपा का पैसा नही दे रही है जिसका असर मनपा की कमाई पर पड़ रहा है। मनपा का राज्य सरकार की विभिन्न प्रॉपर्टीयो का टैक्स 1 हजार 308 करोड़ रुपया बकाया बन गया है। मनपा ने राज्य सरकार से अपना पैसा देने के लिए कई बार पत्र व्यवहार किया लेकिन राज्य सरकार की ओर से कोई जवाब नही आ रहा है जिससे मनपा को अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में परेशानी हो रही है । मनपा प्राइवेट मालिको से दंड लगाकर पैसा वसूल ले रही है।राज्य सरकार के विभिन्न प्राधिकरण और मंडल आदि संपत्तियों के  टैक्स बकाया  बने हुए है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सरकारी संस्थाओं के पास प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया बना हुआ है तो उसे वसूलने के लिए कमेटी बनाने का निर्देश अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू को दिया था । इसके बावजूद सरकार मनपा के पैसे देने को लेकर कोई कदम नहीं उठाई। मनपा निजी सांस्थाओ से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती।निजी सांस्थाओ पर दंडात्मक कार्रवाई कर मनपा  टैक्स वसूलती है। जिससे मनपा प्रशासन (municipal administration) द्वारा हर साल रखा जाने वाला टार्गेट पूरा हो जाता है। मनपा को इस साल प्रॉपर्टी टैक्स में 5 हजार 575 करोड़ की कमाई हुई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups