गोवंडी स्थित शिवाजी नगर में ड्रग्स पेल्डर के घर पर छापा...

Tue, Apr 11 , 2023, 08:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

1,050 लाख का कोडीन मिश्रित कफ सीरप ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार
मुंबई :
पुलिस ने गोवंडी स्थित शिवाजी नगर इलाके के सबसे बड़े ड्रग्स पैडलर सिकंदर लंगड़ा के घर पर छापामारी की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान यहां से 1,050 कोडीन मिश्रित कफ सीरप ड्रग्स बरामद (***** recovered) की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपए (ten lakh rupees) से अधिक है। पुलिस ने मुख्य फरार आरोपी सिकंदर के भाई और उसके दो नाबालिग लड़के और लड़की को गिरफ्तार किया है, जबकि सिकंदर और उसे दो बेटे को फरार बता रही है। 
इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही हैं। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक यूसुफ़ सौदागर के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत हातिम, पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत कांबले, पीएसआई भरत तीर्थं है और महिला पुलिस उपनिरीक्षक रेखा दिघे ने कार्रवाई की है। सिकंदर को इससे पहले केंद्रीय ड्रग्स एजेंसी एंटी नारकोटिक्स सेल (narcotics cell) ने भी गिरफ्तार किया था और वह करीब एक साल जेल में था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups