मुंबई : मुंबई के विभिन्न इलाकों से ऑटो रिक्शा चोरी (auto rickshaw theft) कर कल्याण जिले में शेरिंग पर रिक्शा चलाने वाले ड्राइवरों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान आनंद बबन सोनवणे (Baban Sonawane) के रूप में की है और इसके पास से चोरी के 15 ऑटो रिक्शा बरामद कर करीब 12 मामले सुलझाने का दावा कर रही है। पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविदत्त सावंत ने बताया कि घाटकोपर पूर्व के विभिन्न इलाकों से करीब नौ रिक्शा चोरी हुई थी।
इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे (Dattatreya Shinde) के मार्गदर्शन में एपीआई खरात और पीएसआई टाकमोघे की एक टीम गठित की गई और इस टीम ने इसे गिरफ्तार किया है। जांच में इसने बताया कि मुंब्रा से एक और नेहरू नगर से दो रिक्शा चोरी किया था। सभी को 15 से 20 हजार में बेचता था। गौरतलब है कि कल्याण इलाके में बहुत से रिक्शा बिना नंबर प्लेट और डॉक्युमेंट्स के शेरिंग पर चलते है। पुलिस इस गिरफ्तारी से अभी तक 12 अनसुलझे केस हल होने का दावा कर रही है और आगे की जांच कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 11 , 2023, 08:44 AM