मुख्यमंत्री के काम सनी देओल की तरह: बच्चू कडू
मुंबई। पूर्व मंत्री बच्चू कडू (bachchu kadu) का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से सत्ताधारी विधायकों में असंतोष जरूर है, लेकिन इतनी नहीं कि विद्रोह हो जाए। शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis government) के दूसरे चरण का मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे कई विधायक सरकार से नाराज चल रहे हैं।
अमरावती में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बच्चू कडू ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से नाराजगी का सवाल नहीं है। .2024 के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस वजह से सरकार में असंतोष है, यहां तक तो ठीक है, लेकिन विद्रोह होगा, ऐसा असंतोष नहीं है। हमारे मन में नाराजगी का सुर उठता है, लेकिन बाद में वह चला जाता है। बच्चू कडू ने कहा कि काम के मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं एक्शन में नाना पाटेकर जैसे हैं। ऐसे में जब हमारे पास ऐसा दबंग मुख्यमंत्री है तो हमें परेशान होने का कोई कारण नहीं है
उन्होंने कहा कि फिलहाल दिक्कत पालक मंत्रियों की है। एक जिले में एक पालक मंत्री होने पर जिले की समस्याओं के समाधान होने में सुविधा रहती है, लेकिन एक ही व्यक्ति के पास 8-9 जिले होने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जाती है। यह बात सच है। बता दें कि शिंदे-फडणवीस सरकार का दूसरे चरण के कैबिनेट विस्तार बजट अधिवेशन के पहले होने की संभावना थी, लेकिन अभी तक कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है।
बच्चू कडू ने कहा कि हमारी सरकार का कार्यकाल सात से आठ महीने का बचा है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार कर नाराजगी मोल लेने की मानसिकता सरकार की नहीं है। इसलिए हमें लगता है कि कैबिनेट विस्तार की अपेक्षा जैसा है उसी स्थिति में सरकार चलाना योग्य है।
यूबीटी के सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) का कहना है कि शिंदे गुट के कई विधायक अयोध्या दौरे पर नहीं गए, इसकी वजह सत्ताधारी दल के एक बड़े समूह में भारी असंतोष है। इस सवाल के जवाब में कडू ने कहा कि प्रभु श्री राम को लेकर हमारे मन में गहरी आस्था है। मेरी भी अयोध्या जाने की इच्छा थी, लेकिन बाजार समिति के चुनाव और स्वास्थ्य शिविर होने की वजह से अयोध्या नहीं जा सका।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 11 , 2023, 07:08 AM