भाजपा प्रवक्ता भामला ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन
पार्टी में विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर,सुधीर मुनगंटीवार और केंद्रीय मंत्री आठवले हुए शामिल
मुंबई। पिछले कई दिनों से रमजान का महीना शुरू है.कांग्रेस पार्टी के बाद भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता आसिफ भामला द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी (iftar party) का आयोजन किया गया इस इफ्तार पार्टी में विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर(Rahul Narvekar), वन और सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार,केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.रमजान के पवित्र महीने में प्रवक्ता भामला द्वारा जरूरतमंद गरीब जनता को राशन बांटा गया.यह राशन मंत्री आठवले और राहुल नार्वेकर के हाथों बांटा गया.भामला ने कहा कि रमजान (Ramadan) के पवित्र महीने में कोई गरीब भूखा न सोए यह हमारा धर्म है. इफ्तार पार्टी में आए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और रामदास आठवले का उन्होंने धन्यवाद किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 08 , 2023, 08:13 AM