बुलंदशहर, 21 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर (Bulandshahr) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जनपद बुलंदशहर में सिकंदराबाद कस्बे के मोहल्ला झारखंडी में असलाह के सौदागर के रिश्तेदार के ठिकानों पर एनआईए की रेड जारी है। भारी संख्या में एनआईए की छापामारी से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मुसावला हत्याकांड में असलाह सप्लाई का लिंक तलाश रही एनआईए की टीम ने खुर्जा निवासी असलाह के सौदागर रिज़वान और क़ुर्बान के सिकंदराबाद (Secunderabad) के मौहल्ला झारखंडी स्थित रिश्तेदार याहया पहलवान के घर पर आज तड़के छापामारी की। एनआईए के अधिकारियों ने कई संदिग्ध को घंटों हिरासत में रख कर पूछताछ के बाद छोड़ दहया। अभी भी पूछताछ जारी है।
NIA पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है। यह NIA द्वारा गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज एक मामले के बारे में है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2023
हरियाणा: NIA गैंगस्टर और आपराधिक सिंडिकेट मामले के देश के विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रही है। तस्वीरें यमुनानगर के आज़ादनगर में एक घर के बाहर की हैं। pic.twitter.com/HhXGYINm7U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2023
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 21 , 2023, 05:09 AM