Assembly Elections : भाजपा ने मेघालय के 60, नागालैंड के 20 प्रत्याशी घोषित किये

Thu, Feb 02, 2023, 01:40

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेघालय एवं नागालैंड (Meghalaya and Nagaland) की विधानसभाओं के चुनाव (assembly elections) के लिए आज अपने कुल 80 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल शाम यहां हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामाें को मंजूरी दी गयी।
भाजपा ने मेघालय की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारें हैं जबकि नागालैंड विधानसभा की 60 सीटों में से 20 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये हैं। मेघालय के 60 उम्मीदवारों में छह महिलाएं हैं। जबकि नागालैंड के 20 उम्मीदवारों में एक महिला है। नागालैंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को अलॉन्गताकी (सु.) सीट से टिकट दिया गया है। मेघालय भाजपा के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी को पश्चिम शिलॉन्ग से प्रत्याशी बनाया गया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups