NPP : मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डांगो भाजपा में शामिल

Thu, Feb 02, 2023, 09:49

Source : Uni India

शिलांग, 02 फरवरी (वार्ता) मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के उम्मीदवार मार्टिन डांगो (martin dango) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। पांच बार विधायक रहे डांगो ने अपने समर्थकों द्वारा यह दावा करने के बाद एनपीपी से इस्तीफा दे दिया कि सत्ता पक्ष द्वारा उन्हें आर्थिक रूप से उपेक्षित किया गया था।
इससे पहले डांगो ने अपने समर्थकों के साथ 28 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी मुलाकात की थी। डांगो रानीकोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडेंगे। मेघायल में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।
उन्होंने कहा कि मैंने अपने समर्थकों के फैसले को मान लिया है, हालांकि डांगो ने एनपीपी नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डांगो ने पहली बार 1998 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (People's Democratic Movement) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में वह 2003 में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और एनपीपी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups