Parimal Dey Passed away : पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे का कोलकाता में निधन

Wed, Feb 01, 2023, 02:50

Source : Uni India

कोलकाता/नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) पूर्व भारतीय फुटबॉलर परिमल डे (Former Indian footballer Parimal Dey) का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन (Passed away in Kolkata) हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिमल का जन्म चार मई 1941 को हुआ था। उन्होंने पांच मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरिया के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उनके एकमात्र अंतरराष्ट्रीय गोल की बदौलत भारत ने 1966 मरडेका कप में तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने क्लब स्तर पर ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए 84 गोल दागे। परिमल ने अपने सुसज्जित करियर में कलकत्ता फुटबॉल लीग और आईएफए शील्ड तीन-तीन बार जीते थे। इसके अलावा वह डूरंड कप (दो बार) और रोवर्स कप (तीन बार) जीतने वाली टीमों का हिस्सा रहे थे।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने परिमल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “परिमल डे का निधन भारतीय फुटबॉल की बहुत बड़ी क्षति है। हमारे जंगला दा 1960 के दशक के सबसे बेहतरीन योजनाकारों में से एक थे। वह फुटबॉल प्रेमियों के दिलो-दिमाग में आज भी मौजूद हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”
परिमल ने 1971 में मोहन बागान में शामिल होने के बाद एक बार फिर रोवर्स कप जीता था। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 1962 और 1968 में दो बार बंगाल की कप्तानी करते हुए संतोष ट्रॉफी का खिताब जीता था।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups