सारण में होमगार्ड जवान की चाकू मारकर हत्या

Sat, Jan 14, 2023, 12:11

Source : Uni India

छपरा, 14 जनवरी (वार्ता)। बिहार में सारण जिले (Saran district) के छपरा शहर स्थित बाल सुधार पर्यवेक्षण गृह में शनिवार को बिहार गृह रक्षा वाहिनी (home Guard) के जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाल सुधार पर्यवेक्षण गृह में बंद बाल कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प चल रही थी। इसी दौरान बाल पर्यवेक्षण सुधार गृह में ड्यूटी कर रहा होमगार्ड जवान चंद्र भूषण सिंह (Bhushan Singh) बाल कैदियों के झड़प को शांत कराने के उद्देश्य से वहां पहुंचा। इस दौरान बाल कैदियों ने जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि मृतक जवान सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का निवासी था।घटना की सूचना मिलने पर सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव मंगला ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups