कोरोना काल के बाद कई ड्राइवर नहीं लौटे मुंबई
मुंबई. कभी मुंबई की शान रही काली पीली टैक्सी (black yellow taxi) इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की काली पीली टैक्सियों में काफी बड़े स्तर पर गिरावट आई है. यह गिरावट कोरोना काल के बाद देखने को मिला. बता दें कि मुंबई की लोकप्रिय काली पीली टैक्सियाँ साल 1911 से ही शहर का हिस्सा रही हैं. ऐतिहासिक काली और पीली टैक्सी को लोग फ़ोटो और वीडियो के रूप में अपने कैमरों में लोग यादों के रूप में कैद करते रहे हैं। हालांकि, निजी कैब और एग्रीगेटर्स की शुरुआत के साथ अब काली पीली टैक्सियों की संख्या में मुंबई में कमी आती जा रही है। कोरोन वायरस (COVID-19) महामारी जिसने 2020 में दुनिया को प्रभावित किया, ने भी सड़कों पर इन टैक्सियों की गिरावट का कारण बना। रिपोर्ट के अनुसार, महामारी के बाद केवल 30,000 टैक्सियां ही मुंबई में चल रही है। प्री-कोविड डेटा बताता है कि शहर में 48,000 से अधिक टैक्सियाँ चल रही थीं। कोविड के बाद से मुबंई में 18,000 से अधिक टैक्सियों में कमी आई है। शहर के कई ड्राइवर जो पहले काली और पीली टैक्सी चलाते थे, महामारी के कारण मुंबई से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। नतीजतन, शहर में कई टैक्सियों की संख्या में अब कमी आ गई है। टैक्सी यूनियन के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने कई ड्राइवरों के जीवन को प्रभावित किया है। इसके अलावा, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और कम किराए के कारण भी शहर में काली पीली टैक्सियों की संख्या में कमी आई है। डेटा से यह भी पता चलता है कि शहर में लगभग तीन दशक पहले 20,000 से अधिक टैक्सियाँ थीं। मांग के कारण 90 के दशक के अंत में यह संख्या बढ़कर 60,000 से अधिक हो गई, जिसे देखते हुए, 2000 के दशक में सुविधाओं में सुधार के लिए विभिन्न ब्रांडों की कारों को बदल दिया गया। हालांकि, 2003 कई टैक्सियों को पेट्रोल से सीएनजी पर बदल दिया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 06, 2022, 09:01