1st ODI : भारत ने टॉस जीतकर द. अफ्रीका को बल्लेबाजी का दिया न्योता, 40-40 ओवर का होगा मुकाबला

Thu, Oct 06, 2022, 03:22

Source : Uni India

लखनऊ, 06 अक्टूबर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच गुरुवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। यह मैच 40-40 ओवर का होगा। बारिश के कारण मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होना था। मैच 3.45 से शुरू होगा। एक गेंदबाज 8 ओवर से ज्यादा नहीं फेंक पाएगा। पहला पावरप्ले 8 ओवर, दूसरा पावरप्ले 24 और तीसरा 8 ओवर होगा। पहला पावरप्ले 1-8 ओवर तक होगा। दूसरा 9-32 और तीसरा 33 -40 ओवर तक होगा।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups