अंबानी परिवार को धमकी देने वाला आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार

Thu, Oct 06, 2022, 01:42

Source : Uni India

दरभंगा, 06 अक्टूबर (वार्ता) जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के सहयोग से आज दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि मुंबई से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सुबह पांच बजे छापा मारकर एक व्यक्ति राकेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ मुंबई लेकर चली गई है।
गौरतलब है कि बुधवार को रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) के मुंबई स्थित अस्पताल मैं फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल को बम विस्फोट (bomb blast) कर उड़ा देना और मुकेश अंबानी तथा उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups