नैनीताल, 06 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड (Uttarakhand) के बागेश्वर में कार के खाई में गिरने (car fall into ditch) से तीन युवकों की मौत (death of three youths) हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है। बागेश्वर पुलिस से गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार कल रात 02.30 बजे एक कार बिलौना दफौट पुलिस लाइन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सभी लोग रामलीला देखकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान विजय (30) निवासी ग्राम सिमतोली, रोहित (20) और सुनील सिंह (21) के रूप में हुई हैं। चौथा युवक मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है। सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और अग्निशमन बल ने सभी को बाहर निकाला गया। परीक्षण के चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 06, 2022, 11:39