दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

Thu, Oct 06, 2022, 09:46

Source : Uni India

जलपाईगुड़ी, 6 अक्टूबर। उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले (Jalpaiguri District) में विजयादशमी के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विजयदशमी के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले के माल नदी में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में कम से कम 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लापता हैं।
कल शाम दुर्गा विसर्जन समारोह (immersion ceremony) में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग माल नदी के किनारे जमा हो गए। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मौमिता गोदरा ने पीटीआई से कहा कि अचानक आई बाढ़ (Flooding) में लोग बह गए। अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है।’’ उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups