केरल में दो बसों की टक्कर में 9 लोगों की मौत 40 घायल

Thu, Oct 06, 2022, 09:31

Source : Uni India

पलक्कड़ 06 अक्टूबर (वार्ता) केरल में वडक्कनचेरी के निकट मंगलम में गुरूवार तड़के एक पर्यटक बस और सरकारी केएसआरटीसी बस टक्कर (bus collision) में नौ लोगों की मौत (nine people died) हो गयी और 40 अन्य घायल हो गये है। सूत्रों ने आज यहां बताया कि पलक्कड़ जिले के मंगलम में रात 1205 बजे कोट्टाराक्कारा (kottarakkara) से कोयंबटूर जा रही बस को एक पर्यटक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस दलदल में गिर गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में एर्नाकुलम में मार बेसिल के विद्यानिकेतन स्कूल के 42 छात्र और पांच शिक्षक सवार थे।
सभी घायलों को पलक्कड़ जिला अस्पताल, त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, अलाथुर तालुक अस्पताल और वडक्कनचेरी के एक निजी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिसमें 10 की हालत गंभीर बतायी गई है। अलाथुर और वडाकनचेरी से दमकल की टुकड़ियां मौके पर गयी और बचाव अभियान चलाया गया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups