कल पश्चिम रेलवे चलाएगी 8 गणपति विशेष लोकल ट्रेनें

Thu, Sep 08, 2022, 07:40

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: 9 सितम्बर को गणपति विसर्जन (Ganpati Immersion) के दौरान यात्रियों की सम्भावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए शाम 5 बजे से 8.30 बजे के बीच अप दिशा की सभी फास्ट ट्रेनों (All Fast Trains) को मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट (Churchgate) के बीच चर्नी रोड सहित सभी स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने 9/10 सितम्बर की मध्यरात्रि को चर्चगेट और विरार स्टेशनों के बीच 8 गणपति विशेष लोकल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। विशेष लोकल ट्रेन विरार से 12.15 बजे प्रस्थान कर 1.52 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। विरार से 12.45 बजे प्रस्थान कर 2.22 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। तीसरी लोकल ट्रेन विरार से 1.40 बजे प्रस्थान कर 3.15 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। विरार से 3 बजे प्रस्थान कर 4.40 बजे चर्चगेट पहुंचेगी।
सभी स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें 
डाउन दिशा में पहली विशेष लोकल ट्रेन चर्चगेट से 1.15 बजे प्रस्थान कर 2.50 बजे विरार पहुंचेगी, 1.55 बजे प्रस्थान कर 3.32 बजे विरार पहुंचेगी, तीसरी विशेष लोकल ट्रेन चर्चगेट से 2.25 बजे प्रस्थान कर 4.02 बजे विरार पहुंचेगी। चौथी विशेष चर्चगेट से 3.20 बजे प्रस्थान कर 4.58 बजे विरार पहुंचेगी। विशेष ट्रेनें चर्चगेट और विरार के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups