ब्राजील में बाढ़ का कहर! घर छोड़ने वालों की संख्या तीन लाख से अधिक हुई, मरने वालों की संख्या 107; 314 अभी भी लापता

Fri, May 10, 2024, 02:21

Source : Uni India

ब्रासीलिया। ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल (Brazil's Rio Grande do Sul) प्रांत में मूसलाधार बारिश (torrential rains) के बाद आयी बाढ़ (floods) के कारण अपना स्थायी स्थल छोड़ने वालों की संख्या बढ़कर कुल 3,27,105 हो गयी है।

प्रांतीय नागरिक सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को बताया कि अधिकांश विस्थापित व्यक्ति अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के घरों में चले गए, जबकि लगभग 68 हजार लोगों ने आश्रय स्थलों में शरण ली है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अब तक बाढ़ के कारण करीब 107 लोगों की मौत हो गयी और 754 अन्य घायल हो गये जबकि 314 अन्य लापता बताये गये हैं।

गत 29 अप्रैल को रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में भारी बारिश होने से बाढ़ आ गयी, जिसमें कई निचले स्थान जलमग्न हो गये। राजधानी पोर्टो एलेग्रे से होकर बहने वाली गुइबा नदी पर बाढ़ 1941 को आयी थी, जो अब तक की सबसे भीषण बाढ़ है। गौरतलब है कि इस आपदा से 14 लाख लोग प्रभावित हुये हैं। पोर्टो एलेग्रे में, बाढ़ के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups