Russia Attacked Ukrainian: रूस ने यूक्रेन के खार्किव में हथियारों के डिपो पर किया हमला

Fri, May 10, 2024, 02:16

Source : Uni India

मॉस्को। रूस ने खार्किव और खार्किव क्षेत्र में यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) के गोला-बारुद गोदामों (ammunition warehouses) पर हमला किया है। मायकोलाइव भूमिगत नेटवर्क (Mykolaiv underground network) समन्वयक सर्गेई लेबेडेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लेबेडेव ने कहा “ खार्किव से एक रिपोर्ट: 'खार्किव, स्थानीय समयानुसार प्रातः 03:20 बजे खार्किव में विस्फोट हुए। वे पश्चिमी डिस्ट्रिक में ज़ोरदार हैं। विस्फोटों के कारण एक सायरन बज गया। एम्बुलेंस पश्चिमी भाग की बिना सायरन के लेकिन चमकती रोशनी के साथ जा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि संभवतः उस समय एक यूक्रेनी वायु रक्षा मिसाइल लॉन्च की गई थी, और एक मिनट बाद एक विस्फोट सुना गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले पर अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups