अर्जुन कपूर ने शेयर किया 'सिंघम अगेन' के सेट से इंटेंस लुक, नए लुक में नजर आए एक्टर 

Fri, May 10, 2024, 10:35

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 'सिंघम अगेन(Singham Again)' के सेट से अपना इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgan) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा टाइगर श्राफ,अर्जुन कपूर, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। 

इस फिल्म में अर्जुन का अलग अवतार नजर आने वाला है। एक्टर अर्जुन कपूर ने 'सिंघम अगेन' के सेट से 'शूट लाइफ' की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने व्यस्त वर्क शेड्यूल की एक झलक साझा की। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी वैनिटी वैन से एक तस्वीर शेयर की। एक्टर ने मिरर सेल्फी ली, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फोटो में टेबल पर परफ्यूम और एक कॉफी मग भी दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ''शूट लाइफ !!! हैशटैग 'सिंघम अगेन'।'' एक्टर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में अर्जुन एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups