इनकी सरकारें तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के आधार पर ही चलती हैं, भजनलाल ने कांग्रेस एवं YSR कांग्रेस पर लगाया लूट-झूठ का आरोप 

Fri, May 10, 2024, 10:03

Source : Uni India

तिरूपति। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने कांग्रेस एवं वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSR Congress Party) को लूट, झूठ एवं परिवार की कहानी बताते हुए आरोप लगाया है कि इनकी सरकारें तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार (appeasement and corruption) के आधार पर ही चलती हैं।

शर्मा गुरूवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन्हें परिवार से आगे कुछ नहीं दिखाई देता है जबकि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपने घोषणा-पत्र में गढ़े गए झूठों के दम पर लोकसभा चुनाव जीतने का सपना कभी सच नहीं होगा। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार एवं आतंकवादी घटनाओं का आए दिन सामना करना पड़ता था। मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बार ही ऐसा दुस्साहस हुआ था लेकिन दुश्मनों को घर में घुस कर ऐसा मारा गया कि वो दोबारा हिम्मत नहीं कर पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की जननी है और ये पार्टी परिवारवाद की प्रतीक है जबकि श्री मोदी ने 2014 के बाद राजनीति की परिभाषा को ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन की सरकार ने चार महीने ने संकल्प पत्र के 40 से 45 प्रतिशत वादों को पूरा करके दिखाया है।

इस दौरान उन्होंने तिरूपति लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी वरप्रसाद राव वेलगपल्लि एवं विधानसभा चुनाव में तिरूपति से जनसेना के प्रत्याशी अरनी श्रीनिवासुलु के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups