Kavya Ek Jazba Ek Junoon: सच्चाई और प्यार की हमेशा जीत होती है : सुम्बुल तौकीर खान

Thu, May 09, 2024, 12:46

Source : Uni India

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'काव्या एक जज़्बा एक जुनून(Kavya Ek Jazba Ek Junoon)' की अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान (Actress Sumbul Tauqeer Khan) का कहना है कि ‘जब प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो सच्चाई और प्यार (truth and love) की हमेशा जीत होती है।

शो 'काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून' में अधिराज प्रधान (Mishkat Verma) झूठे आरोपों के दुर्भावनापूर्ण जाल में घिरा है, लेकिन अधिराज की पत्नी काव्या (सुम्बुल तौकीर खान) इस चुनौती का सामना करती है और अपने नाम पर लगे आरोपों को दूर करने और सत्य को उजागर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आगामी सप्ताह एक मनोरंजक कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसमें अधिराज की मां, मालिनी प्रधान और काव्या अधिराज की बेगुनाही साबित करने के लिए मिल जाती हैं।

सुम्बुल तौकीर खान ने कहा,मुझे सच में विश्वास है कि जब प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो सच्चाई और प्यार की हमेशा जीत होती है, और जब न्याय मांगने की बात आती है, तो कोई पीछे नहीं हटता। जो सही है उसके लिए लड़ने के लिए आपको वह सब करना चाहिए जो करना आवश्यक है।
'काव्या एक जज़्बा एक जुनून' हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups