Sangeeth Sivan Dies : फिल्म निर्देशक सीवन के निधन से आहत हुए रितेश देशमुख! बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में शोक

Thu, May 09, 2024, 11:14

Source : Hamara Mahanagar Desk

Sangeeth Sivan Dies: मशहूर फिल्म निर्देशक संगीत सिवन (film director Sangeeth Sivan) का निधन हो गया है. बुधवार, 8 मई की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 65 वर्ष के थे. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री के प्रशंसकों और अभिनेताओं को गहरा सदमा लगा है. उन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड (South Cinema to Bollywood) तक का सफर तय किया और कई अच्छी फिल्मों का निर्देशन किया. उनके निधन पर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), सनी देओल (Sunny Deol) समेत कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है.

संगीत सिवन ने क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी मनी, यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. संगीत सिवन के भाई संतोष सिवन भी फिल्म इंडस्ट्री के अहम निर्देशक हैं. उन्होंने संगीत के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया.

रितेश देशमुख गहरे दुःख में
संगीत सिवन के निधन से बॉलीवुड शोक में है. अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की. रितेश ने कहा कि संगीत सिवन की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है.

Deeply saddened and shocked to know that Sangeeth Sivan Sir is no more. As a newcomer all you want is someone to believe in you and take a chance.. can’t thank him enough for Kya Kool Hai Hum & Apna Sapna Money Money. Soft spoken, gentle and a wonderful human being. Am heart… pic.twitter.com/kvTkFJmEXx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 8, 2024

रितेश ने कहा कि एक उभरते अभिनेता के तौर पर हर नवोदित अभिनेता चाहता है कि उस पर भरोसा किया जाए और उसे काम करने का मौका मिले. मुझे आज भी 'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना  मनी मनी' के दिन याद हैं. एक महान व्यक्ति, मधुर आवाज और महान व्यक्तित्व हैं संगीत सिवन। उनकी मौत की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है.' रितेश देशमुख के साथ-साथ फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है.

सनी देओल की ओर से संवेदना
अभिनेता सनी देओल ने भी संगीत सिवन के निधन पर शोक जताया. सनी देओल ने कहा, ''मैं अपने प्रिय मित्र के निधन की खबर सुनकर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं. मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि संगीत अब हमारे बीच नहीं है.' लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों और यादों में रहेंगे.

Deeply saddened and shocked to know that Sangeeth Sivan Sir is no more. As a newcomer all you want is someone to believe in you and take a chance.. can’t thank him enough for Kya Kool Hai Hum & Apna Sapna Money Money. Soft spoken, gentle and a wonderful human being. Am heart… pic.twitter.com/kvTkFJmEXx
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 8, 2024

संगीत सिवन कौन थे?
संगीत सिवन साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक थे. मलयालम इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले संगीत सिवन ने बॉलीवुड में भी हिट फिल्में दी हैं. संगीत सिवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म व्यूहम से की थी. सिवन ने साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी फिल्में डायरेक्ट की हैं.

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups