रायगढ़। रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी सामने आई है कि शिवसेना ठाकरे (Shiv Sena Thackeray) के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र (Raigarh Lok Sabha constituency) के संयोजक संजय कदम (Sanjay Kadam) की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह दुर्घटना तब हुई जब मुंबई कुर्ला मार्ग पर यात्रा के दौरान संजय कदम की कार को एक आयशर ट्रक (Eicher truck) ने पीछे से टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई कुर्ला मार्ग पर आयशर ने संजय कदम की कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, संजय कदम रायगढ़ जिले के रोहा से चुनाव प्रचार बैठक पूरी कर मुंबई लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार में सवार संजय कदम और अन्य लोग सुरक्षित हैं। भंडारा-गोंदिया जिले के पूर्व पालक मंत्री एवं भाजपा नेता डाॅ. परिणय फुके की कार का कुछ दिन पहले भयानक एक्सीडेंट हो गया था। सौभाग्य से, परिणय फुके इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 22, 2024, 11:38