उत्तर भारतीय संघ में मनी फूलों की भव्य होली, बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग शामिल

Tue, Mar 26, 2024, 07:10

Source : Hamara Mahanagar Desk

हर तरफ बिखरी फूलों की खुशबू, बंधा गीतों का समा
 महानगर संवाददाता
मुंबई।
उत्तर भारतीय समाज (Uttar Bhartiya samaj) की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह (President Santosh RN Singh) के नेतृत्व में बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन के परिसर में फगुआ गीतों के संग फूलों की भव्य होली (Holi of flowers) खेली गई। मुंबई सहित एमएमआर रीजन में इस आयोजन की खासी चर्चा रही। बड़ी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज और विशिष्टजनों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस मौके पर उत्तर भारतीय समाज की विभिन्न हस्तियों ने दिल खोलकर संघ के विभिन्न कार्यों के लिए धनराशि दान की।कार्यक्रम के दौरान हर तरफ फूलों की खुशबू बिखरी हुई थी और होली गीतों का अलग ही समा बंधा था। पिछले साल भी उत्तर भारतीय संघ की तरफ से भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया था।

यहां आकर याद आई गांव की होली: लोढ़ा


समारोह में उपस्थित मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने कहा कि यहां की होली देखकर गांव की याद आ जाती है। उन्होंने उत्तर भारतीय समाज से एकजुट रहने की अपील की।मंत्री लोढ़ा ने कहा कि जो इस मंच पर आता है, आगे बढ़ जाता है। यहां बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग मौजूद हैं, लेकिन उत्तर भारतीय संघ में केवल संतोष आरएन सिंह का नाम ही काफी है।

समाजसेवा का काम आगे बढ़ा रहे संतोष आरएन सिंह: शेलार


विधायक और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि ये भाषण का नहीं, होली खेलने का समय है। संतोष आरएन सिंह (Santosh RN Singh) ने फूलों की होली का आयोजन किया है। स्वर्गीय आरएन सिंह ने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया था, उसे बखूबी संतोष आरएन सिंह आगे बढ़ा रहे हैं।

संघ का दायरा हुआ व्यापक: नसीम खान


पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान (Arif Naseem Khan) ने आने वाले साल के सुखमय होने की कामना करते हुए कहा कि होली, दिवाली, ईद, रमजान जैसे पर्व अनेकता में एकता के प्रतीक हैं। जब से संतोष आरएन सिंह ने उत्तर भारतीय संघ की कमान संभाली है, तब से संघ का दायरा व्यापक हुआ है और समाजसेवा से जुड़े कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

समाज ने दिल खोलकर दिया दान  
इस मौके पर डॉ. राजेंद्र सिंह ने उत्तर भारतीय संघ को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। अखिलेश सिंह ने अपने बेटे के नाम पर पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उनके बेटे को संघ में विशेष ट्रस्टी बनाया जाएगा। इसी तरह शिवशंकर सिंह  (पप्पी सिंह) ने पत्नी मंजू शिवशंकर सिंह को विशेष ट्रस्टी बनाने के लिए 5 लाख रुपए का दान किया। मीरा रोड शाखा के अध्यक्ष आलोक सिंह ने अपने पिता के नाम पर कमरा बनाने के लिए ढाई लाख रुपए का दान दिया। इसी तरह उत्तर भारतीय संघ की प्रस्तावित इमारत के लिए रंजीत सिंह ने एक लाख रुपए का दान दिया।

अप्रवासी भारतीयों के खिले चेहरे
उत्तर भारतीय संघ की फूलों की भव्य होली कार्यक्रम में शरीक होकर नीदरलैंड से आए अप्रवासी भारतीयों के चेहरे खिल उठे। शिवचरण छेदी के नेतृत्व में 14 लोगों का एक समूह इस समय भारत की यात्रा पर है। इन लोगों ने फूलों की होली उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। उनका कहना था कि हमारे देश में ऐसी होली नहीं मनाई जाती। फूलों की होली मनाने की संकल्पना अद्भुत है, अब हम भी नीदरलैंड जाकर इसका अनुसरण करेंगे। बता दें कि दल में शामिल आनंद विजय पंचम नीदरलैंड सरकार में अधिकारी हैं।

इनकी रही विशेष उपस्थिति  
कार्यक्रम में मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह और आचार्य पवन त्रिपाठी, नितेश राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, अजय सिंह,  डॉ. राधेश्याम तिवारी, शारदा सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, आलोक सिंह, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता अवनीश सिंह, डॉ. किशोर सिंह, प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक ओम प्रकाश चौहान, एडवोकेट आरपी पांडे, आदिनाथ पांडे,  अनिल गलगली, रत्नेश सिंह, अखिलेश सिंह, देवेश ठाकुर, सूर्य नारायण तिवारी, नंदलाल उपाध्याय, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, शिवश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, राजकुमार सिंह, महेश गुप्ता, सीताराम यादव, अक्षैबर तिवारी, अशोक दुबे, विजय सिंह, आदित्य दुबे, अवनीश सिंह, रामनयन शर्मा, बब्बन सिंह, एसवी गिरी, संजू सिंह, अंतेश सिंह, राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, विमल मिश्र, राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, मनोज दुबे, दिनेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, हरगोविंद विश्वकर्मा, मुकेश सेठ, दिलीप जाधव, शिरीश उपाध्याय सहित उत्तर भारतीय समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर लोकगायक सुरेश शुक्ला और उनकी टीम ने होली गीत प्रस्तुत करते हुए माहौल को रंगीन बना दिया।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups