Pooja Sawant: पूजा सावंत ने पति के साथ दिए रोमांटिक पोज, बिकिनी लुक ने खींचा फैन्स का ध्यान

Mon, Mar 18, 2024, 02:53

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. एक्ट्रेस पूजा सावंत (Pooja Sawant) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड सिद्धेश चव्हाण (Siddhesh Chavan) से शादी की है। अब दोनों के हनीमून की चर्चा हर तरफ फैल रही है। एक्ट्रेस पूजा सावंत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक फोटो में पूजा अपने पति के साथ रोमांटिक पोज (romantic pose) देती नजर आ रही हैं। पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

पूजा ने फ्लावर प्रिंट बिकिनी (flower print bikini) पहनी थी। इसके ऊपर उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट कैरी की है। पूजा अपने फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं।

पूजा के पति सिद्देश ने व्हाइट कलर की सैंडो और ब्लैक कलर की शॉर्ट पहनी हुई है। दोनों बीच पर मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। 

हनीमून पर गईं पूजा ने बिकिनी में भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। एक्ट्रेस का बिकिनी लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

एक्ट्रेस की फोटो पर फैन्स जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। शादी के बाद पूजा सावंत का हॉट लुक देख फैंस हैरान हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups