Vidya Balan: फेक अकाउंट की शिकार हुईं विद्या बालन, पैसे ऐंठने के लिए फर्जी अकाउंट बनाया; दर्ज कराई FIR

Thu, Feb 22, 2024, 02:47

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. विद्या बालन (Vidya Balan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस अकसर सोशल मिडिया (social media) पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती है। अब विद्या ने अपने नाम की बनी फर्जी अकाउंट (fake account) के बारे बताकर फैंस को चौका दिया है। जी हाँ, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट की आड़ में धोखाधड़ी के मामलों (cases of fraud) में काफी बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन (famous actress Vidya Balan) ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से बने एक फर्जी अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ऐसी घटनाओं का सबसे ज्यादा शिकार फिल्म अभिनेता होते हैं।



फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के नाम पर आए दिन पैसे ऐंठने के लिए फर्जी अकाउंट बनाए जाते हैं।

अभिनेत्री विद्या बालन ने दूसरी बार उनके नाम पर फर्जी अकाउंट बनाने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।



विद्या बालन ने हाल ही में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।



रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विद्या बालन के नाम से एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई, जहां वह लोगों से पैसे मांग रहा था।



विद्या बालन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। वह आने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' में प्रतीक गांधी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।



फिल्म में प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups