Beauty of Garden : अपने बाग की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो, इस महीने लगाएं इन फूलों को; लोग होंगे आपसे इंस्पायर   

Sat, Feb 17, 2024, 03:27

Source : Hamara Mahanagar Desk

Decorating the garden: अपने जीवन को प्यार से सजाना (decorating your life) हो या अपने घरों (decorating your homes) को फूलों से सजाना हो फरवरी महीना (month of February) हर मामले में सबसे अच्छा माना जाता है। इस महीने में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) भी आता है, जो प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। वैलेंटाइन डे का पहला दिन ही रोज डे से (Rose Day) शुरू होता है यानि फूलों से। फूल-पौधों से सजा घर देखने में तो खूबसूरत लगता ही है, ये वातावरण को भी शुद्ध (purifies the environment) करते हैं और मन को भी खुश रखते हैं। घर को कुछ खास फूलों से सजाने के लिए फरवरी सबसे अच्छा महीना है।



इस महीने में सर्दी कम होने लगती है और खूब धूप भी निकलने लगती है। ऐसा मौसम फूलों के खिलने और पौधों के हरे-भरे होने के लिए आदर्श होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूलों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने गार्डन को सजा सकते हैं।


कॉसमॉस: कॉसमॉस कुछ हद तक संवेदनशील पौधा है। जो बिल्कुल गेंदे के फूल की तरह दिखता है और गेंदे की तरह इसमें भी 3 से 4 रंग की किस्में होती हैं। इसकी खेती के लिए फरवरी का महीना सबसे अच्छा है. अगर ठीक से देखभाल की जाए तो यह साल भर खिलता है।



सूरजमुखी: अगर आप अपने बगीचे को सूरजमुखी से सजाना चाहते हैं तो अब सूरजमुखी के बीज बोने का सबसे अच्छा समय है। ऐसी जलवायु में सूरजमुखी के पौधे आसानी से अंकुरित होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं। कुछ समय बाद यह खिलने लगता है।


सदाबहार: कहा जाता है कि इस पौधे को उगाना हमेशा आसान होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। उचित पानी, जलवायु और देखभाल के अभाव में भी यह पौधा नष्ट हो जाता है। इस मौसम में लाल, गुलाबी, सफेद जैसे कई रंगों के सदाबहार पौधे लगाएं। यह पौधा पूरे साल फूलों से भरा रहेगा। इसके लिए खाद और पानी की मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि गर्मियों में तापमान बहुत अधिक होता है जो कई पौधों के लिए अच्छा नहीं है। जबकि जैविक खाद से पौधों को कोई नुकसान नहीं होता है। गाय के गोबर, वर्मीकम्पोस्ट या कम्पोस्ट का प्रयोग आम तौर पर अच्छा होता है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups